फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय आठ वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चकरनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार रात को आठ अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूटी गई कार, तीन बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने बताया कि 16 मई को जालौन से चकरनगर के लिए कार बुक कराई थी। कार बुक कराने वालों ने ढकरा गांव के पास चालक को बांधकर जंगल में फेंक दिया था और कार लूट ले गए थे। चकरनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम
चकरनगर तहसील के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कार से कुछ लोग लखना की तरफ आते दिखे। पुलिस ने कार को रोककर चेक किया। कार में आठ लोग सवार थे। कार सवार कार के कागजात नहीं दिखा पाए। तलाशी लेने पर उनके पास से असलहे बरामद किए गए। जिस कार में लोग सवार थे वह ढकरा से लूटी गई थी। कार सवारों की निशानदेही पर निमार्णाधीन स्टेडियम से चोरी की तीन बाइकें भी बरामद की गईं। बदमाशों ने बताया कि सुनसान स्थानों से वाहन चोरी एवं लूट की वारदात करते थे। लूट के वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर बेच देते हैं।
विज्ञापन

बदमाश इटावा और आगरा के हैं
एसपी ने बताया कि मनीष यादव उर्फ अन्नी, निवासी रम्पुरा, अवनीश उर्फ सुनील निवासी मड़ैया अहिरन , जीतेंद्र कुशवाहा उर्फ मोहन निवासी पुराना पुल लखना, उपकार यादव निवासी दीक्षित मोहल्ला लखना, छोटू उर्फ अमन यादव निवासी परसौली, विवेक कुमार उर्फ बॉबी निवासी आदर्श नगर लखना (सभी थाना बकेवर), वसीम उर्फ वसीमुल्लहा निवासी पठान मोहल्ला फतेहाबाद, आगरा, भोला उर्फ शंकर निवासी ताशपुरा थाना फतेहाबाद, आगरा को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें