फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में झंडारोहण करेंगी वरिष्ठ महिला अभिवावक

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। परिषदीय विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर वरिष्ठ महिला अभिभावक ध्वजारोहण करेंगी। इसके साथ ही बालिकाओं का शत प्रतिशत प्रवेश के लिए अभियान भी शुरू हो जाएगा ।
विज्ञापन

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान के लिए 15 अगस्त से मिशन शक्ति की शुरुआत हो रही है। इस अभियान में जहां पढ़ाई से वंचित बालिकाओं को चिह्नित करके उनका प्रवेश विद्यालय में कराया जाएगा। वहीं ग्राम प्रधान और एसएमसी सदस्यों से विचार विमर्श करके अभियान को धार दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस पर गांव की वरिष्ठ महिला अभिभावक से ध्वजारोहण कराया जाएगा। यहां शिक्षक घरेलू हिंसा को रोकने, छेड़छाड़ और हेल्प लाइन संबंधी जानकारी बच्चों को देंगे।
महेवा बीईओ दीपक अवस्थी ने बताया आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान इन सभी विद्यालयों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा से वंचित बालिकाओं को मुख्य धारा से जोड़ना है।
विज्ञापन

ध्वजारोहण के बाद महिलाओं की जीवनी को प्रकाशित कराते हुए एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन होगा। जिसमें ग्राम प्रधान वरिष्ठ महिला अभिभावक को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें