फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने किया पुलिस चौकी का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बनी नवनिर्मित पुलिस चौकी का शनिवार को आईजी कानपुर प्रशांत कुमार ने उद्घाटन किया। इस दौरान पुलिस चौकी को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। आईजी ने चौकी परिसर में आम के पौधे भी रोपित किए।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 132 पर कुदरैल पर हाईवे पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया है। 174.14 लाख की लागत से पुलिस चौकी को कार्यदायी संस्था ने 30 अक्तूबर को पुलिस विभाग को सौंपा था।
ताखा ब्लॉक से गुजरे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बनी पुलिस चौकी का उद्घाटन करने आईजी प्रशांत कुमार शाम को पहुंचे। चौकी का उद्घाटन करने के बाद आईजी ने पुलिस वहां का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आईजी ने वहां पर मौजूद चौकीदारों को कंबल भी वितरित किए। क्षेत्र में अपराधों के बारे में अफसरों से जानकारी ली। आईजी ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों व अपराधों के मद्देनजर 15 पुलिस चौकियां बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

कई पुलिस चौकियों की बिल्डिंग के निर्माण का काम चल रहा है। एसएसपी जय प्रकाश सिंह व एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने भी चौकी परिसर में पौधरोपण किया।
इस मौके पर सीओ भरथना साधुराम, सीओ सैफई विजय सिंह, एसडीएम ताखा कौशल कुमार, थानाध्यक्ष गंगादास गौतम समेत तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें