मड़ैया शिवनारायन नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर महिला से बात करतीं डा.ऋचा चौधरी
- फोटो : ETAWAH
इटावा। प्रत्येक रविवार को जनपद के समस्त 34 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 3583 मरीज आए। मेले में 204 डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ ने सेवाएं दीं। इस दौरान 154 के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
नोडल अधिकारी डॉ. शिवचरन ने बताया मेले में 1482 पुरुष, 1244 महिलाएं व 867 बच्चों समेत 3583 मरीज आए। इन मरीजों में नेत्र रोग के 344, त्वचा रोग के 422 व अन्य 422 मरीज रहे। इस दौरान 417 लोगों की कोविड, 308 की फीवर व 417 मलेरिया व 181 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। शहर में शिवनारायन मड़ैया स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. ऋचा चौधरी ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित सलाह व दवाएं दी गईं।
लवेदी संवाद के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर घार पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में करीब 40 मरीज आए और दवा लेकर गए। ज्यादातर खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज शामिल रहे। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह कुशवाहा, फार्मासिस्ट सुनील राजपूत उपस्थित रहे। जन आरोग्य मेले में ग्राम नवादा खुर्दकला, नंदगवां, बिलहटी, मुचाई, लवेदी, प्रहलादपुर, चिंडौली, नियामतपुर, सामला समेत अन्य गांवों से आए मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। जबकि लखना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद झा के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।