फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से अच्छा व्यवहार करेंगे प्रधान डाकघर कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अब प्रधान डाकघर के कर्मचारी आने वाले लोगों के साथ न सिर्फ अच्छा व्यवहार करेंगेे, बल्कि उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए तुरंत कार्य भी करेंगे। इस बाबत मंगलवार को प्रधान डाकघर के कर्मियों को डाक अधीक्षक टीपी सिंह ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक ने बताया कि प्रशिक्षण को सॉफ्ट स्किल नाम दिया गया है। प्रधान डाकघर में कर्मियों की संख्या करीब 40 है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को निर्देशित किया कि सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाया जाए, कार्य कुशलतापूर्वक संपादित करें।
साथ ही प्रधान डाकघर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से अच्छा व्यवहार और तुरंत काम करें, जिससे किसी को शिकायत करने का मौका न मिले। डाकघर के बचत खाता धारकों की सुविधाओं के लिए प्रधान डाकघर में अलग से एक काउंटर खोला गया है, जिस पर जनपद के किसी भी डाकघर के बचत खाता धारक अपनी पास बुक प्रिंट करा सकेंगे।
विज्ञापन

बताया कि सुबह 10 से शाम 03 बजे तक खाता धारक अपनी पास बुकें प्रिंट करा सकते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता भी खुलवा सकेंगे। इस कार्य के लिए महिला कर्मचारी को नियुक्त किया गया है।
बताया कि अब डाकघर के पोस्टमैन भी नए मतदाता बने लोगों के फोटोयुक्त पहचान पत्र बांटने का कार्य कर रहे हैं। बताया कि शहर में अभी तक 590 में से 570 फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र बांटे जा चुके हैं, जबकि 20 पहचानपत्र पते पते गलत होने से निर्वाचन कार्यालय को लौटा दिए गए हैं।
बताया कि इटावा में 2500 और औरैया प्रधान डाकघर में 3500 फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र बुक किए गए हैं। औरैया में 1100 पहचानपत्र बंट चुके हैं। दोनों जिलों में डाकघर के पोस्टमैन मतदाता पहचान पत्र बांटने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें