उदी। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बढ़पुरा थाना पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल ने पैदल मार्च किया और मतदाताओं से भयमुक्त मतदान करने की अपील कि।
डीएम श्रुति सिंह और एसएसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में सदर एसडीएम राजेश वर्मा के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया।
थाना बढ़पुरा पुलिस बल के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने क्षेत्र के कस्बा उदी मोड़ के साथ चंबल यमुना से सटे बिहडी गांव, ग्राम कामेत, नगलागौर, उदी, अबारी, कुंडेश्वर, बढ़पुरा समेत आधा दर्जन से अधिक गांव में जाकर पैदल गश्त कर लोगों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।
एसडीएम ने मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। वहीं, पैदल गश्त के दौरान सदर एसडीएम ने अंग्रेजी और देसी शराब के ठेकों की चेकिंग के साथ बिक्री और स्टॉक रजिस्टर की जांच की।
इस दौरान बढ़पुरा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी, सीआरपीएफ के सहायक कमांडर दर्शन सिंह यादव, उदी चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह, एसआई विपिन पाल के साथ भारी संख्या में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल के जवान मौजूद थे।