फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मौसम में बढ़े फूलों के भाव

विज्ञापन
फोटो संख्या 08 - फूल की दुकान पर टंगी माला - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
निवाड़ीकला। चुनाव प्रचार में फूलों की मांग अचानक बढ़ने से कीमतों में भी इजाफा हुआ है। फूल माला बेचने वाले काफी खुश हैं। फूलों की कीमत तीन गुने से अधिक हो गई है।
विज्ञापन

मांग बढ़ने के कारण ढाई सौ रुपये किलो बिकने वाला गुलाब अब छह सौ रुपये किलो बिक रहा है। सौ रुपये बिकने वाला गेंदा का फूल ढाई सौ रुपये और सतरंगी फूल चार सौ रुपये बिक रहा है। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण जनसभाओं पर रोक लगी है। फिर भी फूल-मालाओं की बिक्री कम नहीं हुई है।
उम्मीदवार गांव और मोहल्लों में पहुंच रहे है तो समर्थक उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर रहे हैं। फूल व्यापारी राजेश राजपूत ने बताया कि बीते एक सप्ताह से फूलों की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। गुलाब की कीमत सातवें आसमान पर है। दुकानदार इस्लाम का कहना है कि फूल की कीमतों में इजाफा होने का प्रमुख कारण सहालग भी है।
विज्ञापन

सहालग और चुनाव दोनों एकसाथ होने से कीमतें बढ़ी है। इस समय वेलेंटाइन सप्ताह भी मनाया जा रहा है। इस कारण भी गुलाब की मांग बढ़ी है। दुकानदारों को उम्मीद है कि इस सप्ताह फूलों की कीमतों में गिरावट नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें