बकेवर। छत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय की एग्रीकल्चर विषय की परीक्षाएं 21 से शुरू होंगी। जनता कॉलेज बकेवर, केके महाविद्यालय, चौधरी चरण सिंह कॉलेज हैंवरा और बलराम सिंह इंस्टीट्यूट इटावा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
एसएस मेमोरियल सुतियानी ताखा महाविद्यालय के स्नातक व परास्नातक छात्रों का परीक्षा केंद्र चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय में है। हैंवरा कॉलेज के छात्र महाविद्यालय इटावा केंद्र में परीक्षा देंगे। जनता
कॉलेज बकेवर की प्राचार्य डॉक्टर नलिनी शुक्ला ने बताया कि उनके कॉलेज में एग्रीकल्चर विषय के 600 से अधिक छात्र परीक्षा देंगे। जनता कॉलेज बकेवर के छात्रों का अजीतमल महाविद्यालय में सेंटर दिया गया है।