फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिष्ठा का सवाल है इटावा सीट, हर हाल में जीतना है

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा-फर्रुखाबाद स्थानीय निकाय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी की तैयारियों की गुरुवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इटावा की सीट पार्टी के लिए बहुत महत्वपूूर्ण है। प्रतिष्ठा की सीट पर अपने प्रत्याशी को हर हाल में जिताना है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में ग्राम और नगर निकायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता स्थानीय निकाय के हर मतदाता से संपर्क स्थापित करें। भाजपा सरकार तमाम तरह के दुष्प्रचार और हथकंडे अपनाकर मतदाताओं को भ्रमित करने की कोशिश करेगी। हमें इन सबसे सावधान होकर दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देना है। प्रत्याशी हरीश कुमार , सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव आदि बैठक में मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी ने भी बैठक की
भरथना। भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने गुुरुवार को गिरधारीपुरा के गेस्ट हाउस में बैठक की। इसमें जिला संयोजक गोपाल मोहन शर्मा, मंडल संयोजक दीपकनाथ चौधरी बद्री, सभासद हरिओम दुबे, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजू चौधरी के साथ तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें