फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: खून की तस्करी में फंसे प्रोफेसर डॉ. अभय सिंह निलंबित, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने की कार्रवाई

Sat, 18 Sep 2021 12:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सैफई मेडिकल कॉलेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इटावा में खून की तस्करी करने के मामले में फंसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर व ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अभय सिंह को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। साथ ही यूनिवर्सिटी ने ब्लड बैंक के ऑडिट और डॉ. अभय की व्यक्तिगत गतिविधियों की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह जानकारी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि एसटीएफ टीम ने डॉ. अभय और अभिषेक पाठक को खून की तस्करी के मामले में लखनऊ में गिरफ्तार किया था। इस संबंध में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों को संज्ञान लेते हुए आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभय को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक निलंबित कर दिया गया है।

कुलसचिव के मुताबिक डॉ. अभय 18 अगस्त 2016 से यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं। उच्चस्तरीय कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ब्लड बैंक के सभी अभिलेखों को उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर सील कराया गया है। डॉ. अभय के निलंबन के बाद पैथोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रूपक अग्रवाल को ब्लड बैंक का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें