सैफई। पति के हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पत्नी ने दिल्ली स्थित केंद्रीय एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष विजय सांपता को अर्जी देकर न्याय की गुहार लगाई है। आयोग के अध्यक्ष ने उसे न्याय का भरोसा देते हुए कहा है कि दलित उत्पीड़न के मामलों में लापरवाही बरतने के वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।
जसवंत नगर के धरबार गांव निवासी करन सिंह की 11 फरवरी को हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी शकुंतला देवी का कहना है कि उनके पति की हत्या गांव के ही कुछ लोगों ने की थी।
घटना के बाद उसने जसवंत नगर थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहकर उसे टरका दिया। इसके बाद से अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
उसने आला अफसरों तक से गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा के मंडल महामंत्री ध्रुव प्रताप सिंह के साथ शकुंतला देवी दिल्ली गईं। वहां एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी।