फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का बैंग लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। थाना क्षेत्र के इटावा-मैनपुरी रोड पर शुक्रवार सुबह साइकिल से कॉलेज जा रही बीएससी की छात्रा का बाइक सवार दो लुटेरे बैग लूट ले गए। छात्रा ने किसी तरह जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। घटना एक होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सैफई के नगला सुरजमन गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बेटी निधि हैवरा स्थित चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह शुक्रवार सुबह करीब दस बजे साइकिल से कॉलेज जा रही थी।
इटावा-मैनपुरी रोड पर स्थित एक ढ़ाबे के पास बाइक सवार दो युवकों ने बेटी की साइकिल रोक ली और बैग छीनकर भाग गए। बताया कि बैग में कॉपी-किताबें समेत अन्य सामान था।
विज्ञापन

यह घटना ढ़ाबे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। निधि ने सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। थाना प्रभारी मोहम्मद हामिद सिद्दीकी ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार लुटेरों की की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें