फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 के चुनाव में सत्ता से बेदखल करेंगे योगी को

विज्ञापन
ताखा मे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अधिकार सम्मेलन को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
ऊसराहार (इटावा)। विधानसभा चुनाव में यूपी की सत्ता से योगी को बेदखल कर देंगे। यह दहाड़ शनिवार को जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के ताखा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने लगाई।
विज्ञापन

अधिकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजभर ने भाजपा पर आरोपों की बौछार की। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के बारे में कहा कि अब तो कैग की रिपोर्ट भी आ गई है।
मोदी जी अगर योगी की जांच करवा दें, तो योगी भी जेल में होंगे। प्रदेश में पूरी तरह से लूट मचा रखी है। सभी पार्टियां प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करने में लगी हुई है। इसीलिए हमारा दल पिछड़ों को जगाने का काम कर रहा है।
दिल्ली की पार्लियामेंट में आधे से अधिक तो अपराधी है। मुख्तार अंसारी मुसलमान है इसीलिए सब लोग उन पर उंगली उठा रहे हैं। बसपा, कांग्रेस, भाजपा अपने दामन में झांक कर देखें।
विज्ञापन

बसपा प्रमुख पवन पांडे को टिकट देने की बात कह रही है। क्या वह अपराधी नहीं है। सम्मेलन में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत कश्यप, जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज कश्यप, लक्ष्मीकांत कश्यप, रजनीश कश्यप, मलखान कश्यप, संदीप वर्मा, प्रेमचंद कश्यप, अजय यादव, विनोद राजपूत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें