फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे के निर्माण में घोटाला करने वालों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते सुरेश पासी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
ऊसराहार। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण में घोटाला करने वालों पर बहुत जल्द कार्रवाई होगी। यह बात प्रदेश सरकार के गन्ना विकास मंत्री सुरेश पासी ने शनिवार को ताखा में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग विधानसभा सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

ताखा नहर कोठी स्थित गेस्ट हाउस में जसवंतनगर विधानसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन से भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सम्मेलन में सरकार के मंत्री ने सपा की जमकर खिंचाई की।
उन्होंने सपा की ओर इशारा करते हुए कहा कभी सैफई की धरती से गुंडो और माफियाओं को गुंडाराज शिक्षा दी जाती थी। योगी सरकार में अपराधी अपराध छोड़ गए हैं।
संरक्षण पाने वाले भू-माफिया मुख्तार अंसारी, आजम खान जैसे लोग जेल में है। भू-माफियाओं से 1574 करोड़ की संपत्ति को खाली कराया गया है। जौहर यूनिवर्सिटी के लिए ली गई जमीन को भी अब सरकार ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

साढ़े चार साल में अपराध का ग्राफ भी गिरा है। डकैती में 70 प्रतिशत तो लूट में 65 प्रतिशत की कमी आई है। इतना ही नहीं पूरे प्रदेश में इस दौरान एक भी दंगा नही हुआ है। दो बार लॉकडाउन होने के बाद विकास दर दोगुनी हो गई है।
उन्होंने कहा कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण में भारी घोटाला किया गया है। जिसकी जांच चल रही है सभी दोषियों पर कार्रवाई होगी। गोमती रिवर फ्रंट में घोटाला करने वालों पर कार्रवाई चल रही है।
सम्मेलन का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह वर्मा ने किया। यह जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, मुकेश यादव, देव प्रताप भदौरिया, प्रशांत मिश्रा, रोहित शाक्य आदि रहे। यहां राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के ब्लाक अध्यक्ष गौरव गुप्ता, संरक्षक अनिल दुबे, योगेंद्र चौहान, राधाकृष्ण ने शिक्षकों की मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें