फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती को लूटने से रोका तो बदमाशों ने प्रधान को मारी गोली

विज्ञापन
घायल प्रधान को देखने पहुंचे बसरेहर ब्लाक के प्रमुख बबलू यादव। - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र स्थित उदयपुरा गांव के प्रधान को पल्सर सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना मंगलवार रात लगभग 8:30 बजे हुई।
विज्ञापन

घायल प्रधान को बसरेहर रोड स्थित मनोज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बदमाश एक दंपती को लूटने की कोशिश कर रहे थे। वहां से निकल रहे प्रधान ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी।
उदयपुरा ग्राम प्रधान बृजेश शाक्य (30) मंगलवार रात करीब 8.30 बजे अपने दोस्त सीपू यादव के मुर्गी फार्म से लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि बाइक सवार बदमाश एक दंपती को लूटने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर प्रधान बदमाशों से भिड़ गए। अपने आपको फंसता देख बदमाशों ने प्रधान को गोली मार दी। गोली प्रधान के पेट में लगी है। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। इतने में मौका पाकर बदमाश भाग निकले। इसी बीच वह दंपती भी वहां से चले गए। उनकी भी पहचान नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि प्रधान को गोली लगी है, तो उन्हें बसरेहर रोड स्थित मनोज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। गोली लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए।
शहर से सटे इलाके में गोलीकांड की सूचना मिलते ही पुलिस के अफसर भी पहुंच गए। पुलिस बदमाशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें