फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी पलटने की आवाजें सुनकर मदद को दौड़े ग्रामीण

विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद डीएम श्रुति सिंह व एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। जैतिया गांव पर स्थित फ्रंट कॉरिडोर के पास टीले पर करीब दस बच्चे खेल रहे थे। जबकि दो-तीन बच्चे बकरियां चरा रहे थे। इस दौरान मालगाड़ी के डिब्बे एक के बाद एक के करके तेज धमाके के साथ पलट गए। इनकी आवाज सुनाकर जैतिया गांव के लोग मदद को दौड़े और काफी मशक्कत कर महिला व बच्चों को घायल अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चालक बोला, पटरी धंसने की वजह से हुआ हादसा
सैफई। मालगाड़ी के चालक अंकित चौहान ने बताया कि वह गार्ड केएल सोनी के साथ टूंडला से मालगाड़ी लेकर 3:15 पर निकला था। जैतियां गांव के पास स्थित फ्रंट कॉरिडोर के पास 5 बजकर तीन मिनट पर पहुंचे।
इसके दो मिनट बाद मालगाड़ी के आगे वाले सात डब्बे पार हो गए। लेकिन बीच में कोई पटरी धंसने की वजह से बीच के डिब्बे एक-एक करके पटलते व अलग होते चले गए। जबकि पीछे के डिब्बे सुरक्षित थे।
विज्ञापन

15 मिनट पहले ही 15 बच्चे जा चुके थे घर
ग्रामीणों ने बताया कि हादसा से करीब 15 मिनट पहले गांव के 15 बच्चे बकरियां चरा रहे थे। इसके बाद वह सभी अचानक अपने घर की तरफ चले गए थे। इसके बाद ही हादसा हो गया। अगर उस वक्त मालगाड़ी पलटती या बच्चे मौजूद रहते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

जिलाधिकारी श्रुति सिंह व एडीएम जयप्रकाश व अन्य- फोटो : ETAWAH

एसएसपी डा.ब्रजेश कुमार सिंह- फोटो : ETAWAH

किशोर के शव को ले जाते पुलिस कर्मी- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें