फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। इटावा-मैनपुरी मार्ग पर नगर राठौर गांव के पास गुरुवार को वाहन की टक्कर से टिंकू (30) की मौत हो गई। टिंकू ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस के मुताबिक सिर पर चोट लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना बकेवर के लोदीपुर गांव निवासी अमर सिंह का बेटा टिंकू बाइक से कहीं जा रहा था। राठौर गांव के पास तेज रफ्तार वाहन उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। पुलिस ने घायल टिंकू को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी मोहम्मद हमीद सिद्दीकी ने बताया कि बताया कि मृतक की पहचान उसके भाई जितेंद्र ने टिंकू के रूप में की है। परिजनों की तहरीर पर लापरवाही से वाहन चलाकर जान लेने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर वाहन व चालक की तलाश की जा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें