फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी/भरथना। बकेवर थाना क्षेत्र के भरईपुर गांव में ससुराल से लौटे एक युवक का शव खेत में खड़े पेड़ पर रस्सी के सहारे और भरथना के ऊमरसेंडा गांव में घर के बरामदे में कुंडे से साड़ी के सहारे एक युवक का शव रविवार सुबह फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने इन शवों को फंदे से उतारकर परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

बकेवर के भरईपुर गांव निवासी मुकेश (24) मजदूर था। उसके पिता उग्रसेन ने बताया कि मुकेश की शादी एक माह पहले औरैया के मधुपुरा गांव निवासी पूनम से हुई थी।
15 दिन पहले वह पत्नी के साथ ससुराल गया था। 21 अगस्त को वह गांव लौटा और रात को गांव स्थित खेत में लगे आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

रविवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका देख ग्रामीणों ने सूचना दी। जिसके बाद वह लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों व आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की।
थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 15 दिन पहले मुकेश ससुराल गया था। रविवार को लौटकर उसने फांसी लगा ली। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इधर, भरथना कोतवाली क्षेत्र के ऊमरखेड़ा गांव में हीरालाल (25) ने शनिवार रात घर के बरामदे में लगे कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
रविवार सुबह जब उसने हीरालाल घर के बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने घर के अंदर झांककर देखा तो उसका शव लटका था। पड़ोसियों ने बताया कि हीरालाल की पत्नी कुछ दिनों पहले मायके चली गई थी।
कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि पत्नी व पड़ोसियों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें