फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों से हजारों रुपये पार

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। थानाक्षेत्र के काकरपुर रोड पर स्थित दो दुकानों के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने शनिवार रात हजारों रुपये पार कर दिए। रविवार सुबह ताले टूटे देख दुकान मालिकों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

काकरपुर रोड पर स्थित सुशील चौधरी का खाद बीज भंडार है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को चोर दुकान के पास पहुंचे और शटर का ताला तोड़ा दिया।
बगल में स्थित सीढ़ियों पर लगा लकड़ी का दरवाजा खोलकर दुकान में घुसे और गुल्लक में रखे करीब 15 सौ रुपये चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर राधा मोहन त्रिपाठी की बिल्डिंग मैटेरियल दुकान में शटर का ताला तोड़कर घुसे और गुल्लक में रखे 17 सौ रुपये पार दिया। रविवार सुबह दुकान पहुंचे दुकान मालिकों ने ताले टूटे देख जानकारी पुलिस को दी।
थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि चोर शुक्रवार रात को भी इकदिल थाने के सामने से इको कार चोरी कर ले गए थे। घटना सीसीटीवी में कैद है। पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें