इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के कुईता सरैया गांव में शीशम की लकड़ी के विवाद में शनिवार को भतीजों ने चाचा को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि चाचा ने थाने में इसकी शिकायत की। तो पुलिस ने चाचा को ही थाने में 10 घंटे बैठाए रखा।
कुईता सरैया निवासी जयवीर सिंह यादव व हरगोविंद सिंह सगे भाई है। जयवीर सिंह का आरोप है कि शनिवार सुबह उसके भतीजे खेत में आए और शीशम की लकड़ी के संबंध पूछ कर मारपीट करने लगे।
इसका वीडियो किसी ने बना लिया। वह किसी तरह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने उसे थाने में बैठा लिया। मेडिकल परीक्षण के लिए भी नहीं भेजा।
शनिवार शाम को उसे छोड़ा, तो वह एसएसपी आवास गया लेकिन उसकी मुलाकात एसएसपी से नहीं हो सकी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष देव नारायण द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया था। वीडियो वायरल होने पर जयवीर सिंह को दो बार कॉल की गई लेकिन वह थाने नहीं आया।