फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोसिंग कर्मचारियों के स्थायीकरण को लेकर होगा आंदोलन

विज्ञापन
फोटो संख्या 01- राज्य स्वायत्तशासन कर्मचारी परिषद की बैठक में संबोधित करते राजीव यादव - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की मांग को पालिका प्रशासन ने मान लिया है। अक्तूबर से इसे लागू करने का लिखित समझौता हुआ है। मृतक आश्रित दोनों कर्मचारियों की नियुक्ति लिपिक पद पर 31 अगस्त को हो चुकी है।
विज्ञापन

अब आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के स्थायीकरण को लेकर आंदोलन किया जाएगा। यह बात रविवार को पालिका परिसर में आयोजित राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद की बैठक में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव यादव ने कही।
महामंत्री सुनील वर्मा ने कहा कि परिषद का जनपदीय अधिवेशन होना चाहिए। जिसका समर्थन करते हुए परिषद के जिला उपाध्यक्ष अनिल वाजपेई ने कहा कि अधिवेशन के लिए अक्तूबर माह ठीक रहेगा। नगर अध्यक्ष रजनीश राठौर ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं की ओर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता रामविलास यादव ने कहा कि 12 सितंबर को संयुक्त मोर्चा की बैठक में जो भी साथी चलना चाहे वो अपना नाम परिषद उपाध्यक्ष को नोट करा दे।
बैठक में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव, सिंचाई संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, कर्मचारी शिक्षक वे. एसो. के जिला संरक्षक पं.गोविंद माधव शुक्ला, अवनीश मिश्रा, इरशाद, सरोज कमल ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें