फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घर जाकर बुखार और कोविड के लक्षणों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। संक्रामक रोगों से बचाव के लिए सात से 16 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान में आशा कार्यकर्ता घरों में जाकर बुखार, कोविड के लक्षण, कोविड टीकाकरण, नियमित टीकाकरण के बारे में जानकारी जुटाएंगी।
विज्ञापन

लोगों को डेंगू ,मलेरिया व वायरल से से बचाव के लिए जागरूक करेंगी। अभियान की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में डीएम श्रुति सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी जनपदों में डेंगू के कई मामले सामने आए हैं। इसे लेकर सभी को सतर्कता बरतने की जरूरत है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इटावा शहरी क्षेत्र में 12 हजार ऐसे लोग हैं जिन्होंने कोविड की पहली डोज लगवा ली है, दूसरी डोज बाकी है। इस दौरान जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, उन्हें चिह्नित कर जागरूक किया जाएगा।
डीएम ने इस कार्य में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लेने के निर्देश दिए। बैठक में डीआईओएस राजू राणा, बीएसए उमानाथ, कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी ,सुरेश कुमार यादव, डॉ. सत्येंद्र यादव, डॉ. सुशील कुमार, संदीप कुमार सभी एमओआईसी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
लंबे समय तक बुखार रहे तो जांच जरूरी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवान दास ने बताया कि बुखार मौसमी भी हो सकता है, किसी अन्य बीमारी का संकेत भी। लंबे समय तक बुखार के ठहरने पर जांच जरूरी है। देरी से जांच कराना काफी नुकसानदेह हो सकता है। घर के बर्तनों, कूलर, पानी की टंकी, फ्रिज की पीछे की ट्रे, घरों के आसपास पड़े टायर, टूटे लोहे व प्लास्टिक के पात्रो में पानी न इकट्ठा होने दें। डेंगू का मच्छर दिन में काटता है इसलिए मच्छर के काटने से बचने के लिए जरूरी है कि हम पूरी बांह के कपड़े पहने और मच्छरदानी एवं अन्य उपायों का प्रयोग करें।
नियमित टीकाकरण के लिए भी बनेगी सूची
मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि विशेष संवेदीकरण एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता घर घर जाकर बुखार एवं कोविड का सवे करेंगी। इसके साथ ही ऐसे लोगों को भी चिह्नित किया जाएगा जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक है, जिन्होंने अभी तक कोविड टीकाकरण नही कराया है। इसके अलावा नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं की भी सूची तैयार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें