फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकुल संघ का गठन करके समूह की महिलाएं निभायेंगी बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन
फोटो संख्या 18- विकास भवन में ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यक्रम में भाग लेते डीसी एवं अन्य अधिकारी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी दूर करने में समूह की महिलाओं की बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत ग्रामीण गरीब परिवारों को समूह से, समूह को ग्राम संगठन से और संगठन को संकुल स्तरीय संघ से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत प्रत्येक ब्लाक में चार संकुल संघ का गठन किया जाना है। अब तक 32 के सापेक्ष 29 संघ का गठन किया जा चुका है। यह बात रविवार को उपायुक्त स्वत: रोजगार बृज मोहन अंबेड ने विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि जनपद में 7219 समूह, 508 ग्राम संगठन एवं 29 संकुल स्तरीय संघ का गठन किया जा चुका है। इसके अंतर्गत 80 हजार ग्रामीण और गरीब परिवार की महिलाएं जुड़ी हैं।
विज्ञापन

कुल स्तर पर ग्राम संगठन का नेतृत्व प्रदान करने, उनको वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्रदान कर सशक्त करने और सभी सदस्यों की क्षमता वर्धन के लिए संकुल संघ की आवश्यकता होती है।
गरीब परिवारों को समूहों में जुड़वाकर, उन्हें गरीबी से बाहर लाने तथा ग्राम संगठन के बीच एकता व समन्वय स्थापित करने का कार्य संकुल संघ करती है।
जिला मिशन प्रबंधक डा.नंद किशोर शाह ने कहा कि ग्राम संगठन एवं उनके समूह को विभिन्न संस्थाओं से जुड़ाने के लिए संकुल संघ की जरूरत होती है। सरकारी, गैर सरकारी व बैंक संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर उनके आर्थिक एवं सामाजिक सेवाओं से समूहों को लाभ दिलवाने में संकुल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
यहां सर्वसहमति से ब्लाक बढ़पुरा के प्रतापनेर में पुष्पांजलि, सरायभगत में अभिषेक, जसवंतनगर के जुगौरता में प्रकाश, बसरेहर के बरालोकपुर में सूरज, सैफई के कुम्हावर के अंबर और ताखा के मम्मन हिमतपुर में लक्ष्य संकुल स्तरीय संघ का गठन किया गया। इस कार्य में सभी एडीओ आइएसबी, ब्लॉक मिशन मैनेजर, आई-पीआरपी, समूह सखी ने योगदान किया।
उप समितियों का भी होगा गठन
डीसी बृजमोहन अंबेड ने बताया कि समूहों पर नियंत्रण रखने के लिए संकुल संघ में निम्न उप समितियों का गठन भी किया जाता है। सामाजिक एवं स्वास्थ्य समिति, बैंक लिंकेज एवं ऋण वापसी उप समिति, खरीदारी उप समिति, आजीविका उप समिति, संपत्ति जांच एवं निगरानी सहित आवश्यकतानुसार अन्य समितियों के गठन भी संकुल संघ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें