फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक को आई झपकी और हो गया हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दिल्ली से गोंडा जा रही यात्रियों से भरी बस के चालक दिलीप शुक्ला को एक्सप्रेसवे पर झपकी आ गई और हादसा हो गया। पुलिस की जांच में हादसे की यह वजह सामने आई है।
विज्ञापन

सैफई थानाध्यक्ष मो.हामिद सिद्दीकी ने बताया कि हादसे की वजह पता लगाने के लिए उन्होंने मेडिकल यूनिवर्सिटी जाकर घायल यात्रियों से बात की। यात्रियों ने बताया कि दिल्ली से गोंडा के लिए बस बुधवार रात करीब 10 बजे चली थी।
बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तो चालक ने रफ्तार तेज कर दी थी। एक्सप्रेसवे पर दो जगह चालक को नींद का झोंका आया, तो बस लहर गई थी।
इस पर उन लोगों ने चालक से किसी ढाबे पर बस खड़ी करके कुछ देर आराम करने को कहा, लेकिन चालक ने अनसुना कर दिया। इसके बाद एक्सप्रेस-वे पर सैफई थाना क्षेत्र में चालक को फिर झपकी लगी और तेज रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रक में जा भिड़ी।
विज्ञापन

एक्सप्रेस पर लगा जाम, क्रेन से हटाई गई बस
ट्रक से टकराने के बाद बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि, ट्रक की पीछे की बॉडी टूट गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे की आगरा-लखनऊ लेन पर जाम लग गया। सूचना पाकर यूपीडा की टीम क्रेन लेकर वहां पहुंची। वाहनों को दूसरी लेन से गुजारा। साथ ही क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाया। इस दौरान करीब 25 मिनट के तक एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति रही।
कुलपति ने भी जाना घायलों का हाल
हादसे में बस पर सवार कई घायलों के घायल होने की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ को घरों से अस्पताल बुला लिया गया। खुद सीएमएस डॉ. एमएम आर्या समेत कई अफसर इमरजेंसी में पहुंच गए। घायलों के अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने 13 घायल यात्रियों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया। जहां सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे घायलों को डॉक्टरों की टीम ने इलाज किया। मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ. रमाकांत यादव डॉ. आदेश कुमार के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
घायल का आधार कार्ड, मृतक की जेब में मिला
हादसे का शिकार हुए यात्री के पैंट की जेब में गोंडा के देवी गांव निवासी किशन के आधार कार्ड की कॉपी मिली। सैफई पुलिस ने फौरन गोंडा पुलिस से संपर्क किया। किशन के घरवालों को हादसे की जानकारी देने को कहा। जब गोंडा पुलिस किशन के घर पहुंची, तो वहां वह मौजूद मिला। सीओ सैफई साधूराम ने बताया कि किशन ने गोंडा पुलिस को बताया कि हादसे का शिकार हुई बस से वह भी दिल्ली से गोंडा आ रहे थे। हादसे में वह घायल हुए थे। उनके आधार कार्ड की कापी गायब हो गई थी। उनकी आईडी को किसी ने हादसे में मरने वाले यात्री की जेब में डाल दी होगी। जिससे गफलत की स्थिति पैदा हुई है।
सीाएम ने जताई संवेदना
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति सीएम योगी आदित्यनाथ ने संवेदना जताई है। साथ ही डीएम व सीएमओ को घायलों का निशुल्क व बेहतर इलाज कराए जाने के निर्देश भी दिए हैं।
फुफेरा भाई ले गया चालक का शव
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे में जान गंवाने वाले बस चालक दिलीप का फुफेरा भाई अमित गुरुवार को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचा। दिलीप ने बताया कि सैफई पुलिस ने हादसे की सूचना दी थी। इसलिए वह यहां आया है। दिलीप के मुताबिक काफी समय से बस चला रहे थे। दिलीप के परिवार में पत्नी दो बेटी व एक बेटा है। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को पुलिस ने दिलीप का शव अमित को सौंप दिया। वह एंबुलेंस से शव लेकर प्रतापगढ़ चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें