फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही जगह बीएड की परीक्षा देंगे 8 कालेजों के परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। छत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध 8 बीएड कॉलेजों के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र जनता कॉलेज बकेवर को बनाया गया है। यहां 9 अगस्त से परीक्षा आरंभ हो रही है।
विज्ञापन

पहली बार जनता डिग्री कॉलेज को बीएड अंतिम वर्ष की परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। प्राचार्या डा.नलिनी शुक्ला ने बताया कि 9 अगस्त से परीक्षा होगी।
जिसमें नित्यानंद महाविद्यालय लखना, राजबहादुर सिंह डिग्री कॉलेज लखना, अभय वीर सिंह स्मृति डिग्री कॉलेज उदी, सरस्वती महाविद्यालय टिकसी टेंपल इटावा, सर मदनलाल इंस्टीट्यूशन ऑफ कॉलेज आलमपुर हौज, ठाकुर राजेश सिंह महाविद्यालय पचावली रोड़ इटावा, आरएस डिग्री कॉलेज मनियांमऊ के अलावा चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज हैवरा के छात्र परीक्षा देंगे।
कुल 620 परीक्षार्थी यहां परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 16 कमरों में होगी। कॉलेज में स्टाफ कम होने के चलते इंटर कॉलेज से 15 शिक्षकों की मांग डीआईओएस से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें