फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले गेस्ट हाउस का संचालन नगर पालिका ने अपने हाथ में लिया

विज्ञापन
फोटो संख्या 13- नगर पालिका ने पुलिस के सहयोग से सील किया भोले गेस्ट हाउस - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर। कस्बे के मोहल्ला अहीरटोला में पालिका प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से भोले गेस्ट हाउस से अवैध कब्जेदारों को हटाकर खाली कराया। इसके बाद गेस्ट हाउस को सीलकर दिया।
विज्ञापन

तहसील दिवस में की गई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। अब गेस्ट हाउस का संचालन नगर पालिका की देखरेख में गठित समिति करेगी।
मोहल्ले में गाटा संख्या 316/17 जो शाला शिवालय के नाम से खसरा खतौनी मे दर्ज है। उस पर नगर पालिका परिषद तथा मोहल्ले वासियो के सहयोग से भोलेनाथ गेस्ट हाउस बनाया गया था।
इस भूमि पर कुछ लोगों ने जबरन अपना आधिपत्य स्थापित कर विभिन्न कार्यक्रम के दौरान शादी विवाह आदि से जनता से अवैध बसूली शुरू कर दी थी।
इसकी शिकायत भाजपा नेता सुरेश गुप्ता ने तहसील दिवस में की थी। प्रकरण की जांच में शिकायत सही मिली, तो एसडीएम ने इसे खाली कराने का आदेश दिया।
शुक्रवार सुबह ईओ जसवंतनगर रामेंद्र सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक चंद्र देव यादव फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने कब्जाधारियों से ताले खुलवाकर उन पर नगर पालिका प्रशासन के ताले डलवाकर गेस्ट हाउस को सील कर दिया।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि पालिका उसे अपने आधिपत्य में लेकर एक कमेटी बनाकर उसका संचालन करेगी। पालिका अध्यक्ष पदेन सदस्य तथा अधिशाषी अधिकारी पदेन सचिव होंगे। इसके अलावा समाज के विभिन्न लोग समिति के सदस्य होगे। समिति जनहित मे भोले गेस्ट हाउस का संचालन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें