फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान नवविवाहित की मौत

विज्ञापन
पंचनामा भरते तहसीलदार व एस आई करन वीर सिंह तोमर - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भगत निवासी एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान सैफई पीजीआई में मृत्यु हो गई। उसका विवाह छह महीने पहले हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

ग्राम नगला गांव निवासी पंकज जाटव का विवाह छह महीने पूर्व ग्राम कर्री वीना सैफई निवासी दीवान सिंह की 29 वर्षीय पुत्री काजल के साथ हुआ था। बताया गया कि शादी को लेकर दोनों पक्ष राजी नहीं थे।
इस पर लड़का और लड़की ने एक मंदिर में जाकर विवाह कर लिया था। शादी के बाद से काजल और उसका पति पंकज हाईवे के समीप स्थित एक भट्ठे पर काम करते थे और वहीं पर रहते थे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जब काजल की तबीयत खराब हुई तो पति ने उसे सैफई पीजीआई लेकर गया। जहां मंगलवार की सुबह 10 बजे उसकी मृत्यु हो गई।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर तहसीलदार अशोक कुमार सिंह और जसवंत नगर पुलिस मौके पर पहुंची गई। तहसीलदार की उपस्थिति में शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें