फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं स्वरोजगार अपनाएं बच्चों को शिक्षित बनायें

विज्ञापन
फोटो संख्या 09- स्वयं सहायता समूह की बैठक में भाग लेती महिलाएं - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
महेवा। मिशन शक्ति के तहत दुर्गा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की बैठक सोमवार को ग्राम गुलजार नगर में हुई। जिसमें महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए समूह की आय बढ़ाने, सदस्यों की संख्या बढ़ाने और ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की ओर उन्मुख करने का संकल्प लिया गया ।
विज्ञापन

दुर्गा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष वंदना राव ने बैठक में सभी सदस्यों को और गांव की अन्य महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया। कहा कि, समय निकाल कर अगरबत्ती, मोमबत्ती आदि का निर्माण करें और अपने बच्चों को शिक्षित करने का भी आह्वान किया।
कोषाध्यक्ष मीरा देवी ने समूह की आय-व्यय को सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समूह की सचिव श्रीदेवी, सदस्य बेबी देवी, ऋचा, नारायणी देवी, गीता देवी, ममता देवी, संजू, सीमा देवी, शिल्पी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें