इटावा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से लेकर रात तक गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों की गूंज के साथ घरों और मंदिरों में प्रथम पूज्य देवता और रिद्धि सिद्ध के दाता श्रीगणेश की भव्य प्रतिमाओं को विराजित किया गया।
प्रशासनिक अनुमति न मिलने से सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिमाओं की स्थापना नहीं हो सकी। वहीं ग्वालियर रोड स्थित श्रीकाली बाड़ी मंदिर में गणेश जी भव्य प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही 85वां गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महंत शिवानंद महाराज ने पूजा अर्चना व आरती की। प्रसाद वितरण भी किया गया।
जिला कारागार के निकट सिंधी कालोनी में स्थित श्रीझूलेलाल मंदिर में सिंधी समाज ने भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना की। पंडित राज कुमार शर्मा ने पूजा अर्चना की।
प्रतिमा स्थापना के बाद सिंधी समाज के लोगों ने भक्ति भाव से गणेश जी आराधना की और परिवार में सुख समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
यहां सिंधी समाज समिति के अध्यक्ष फत्तूराम भोजवानी, लाली बुलानी,केशव दास दासवानी, पप्पन सिंधी, गुरुमुख लेखवानी, जय कुमार, हरीश चंद्र बुलानी,गोवर्धन दासवानी, मनोज आदि उपस्थित रहे।
शहर में एसडी फील्ड में ऊं उत्सव आयोजन मंडल की ओर से नौवा गणेश महोत्सव शुरु हुआ। पूजा अर्चना के बाद गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई।
इस दौरान बसंत मिश्रा, जोनी यादव, डा.टीएस त्यागी, विशाल सक्सेना, बब्लू दासवानी आदि उपस्थित रहे। चौहान कालोनी में देवालय धाम में गणेश महोत्सव के आयोजक हरिओम प्रताप सिंह के घर में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। पूजा अर्चना में बच्चे भी शामिल रहे।
महावीर नगर में विधि विधान से की पूजा
भरथना संवाद के अनुसार मोहल्ला महावीर नगर में उमाशंकर गुप्ता, दीपू गुप्ता ने घर में श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित करने के बाद विधि विधान से पूजा अर्चना की। सभासद प्रतिनिधि सुशील पोरवाल, आशुतोष पांडेय, प्रमोद गुप्ता, त्रिवेणी देवी, शिवम वर्मा आदि ने आरती की।
घरों में की गई मूर्तियों की स्थापना
जसवंतनगर संवाद के अनुसार कोविड की वजह से अनुमति न मिलने की वजह से सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना नहीं हो सकी। पड़ाव मंडी में मुंबइया न्यारिया के आयोजकों ने गणेश महोत्सव को स्थगित कर दिया। इस वजह से लोगों ने घरों में गणेश जी की छोटी मूर्तियां विधिविधान से स्थापित कीं। लुधपुरा स्थित टीचर्स कालोनी निवासी व समाजसेवी वेदव्रत गुप्ता ने घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने के बाद पूजन हवन कर लड्डुओं और मोदक का भोग लगाया।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की स्थापित
लवेदी संवाद के अनुसार कस्बा लखना में लोगों ने घरों व मंदिरों में गणेश प्रतिमा स्थापित की। सराफा बाजार में प्राचीन शिव मंदिर में आचार्य इंद्रेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। राघव सोनी, प्रशांत, शिवा, रिषभ, सागर, आयुष, अंकित, सत्येंद्र, समीर, पिंकू, शिवम, मोहित, विशाल, सूर्यांश, कल्लू सोनी ने गणेश प्रतिमा स्थापित की। पुराना नहर पुल प्राचीन शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य मनु महाराज ने गणपति की प्रतिमा स्थापित कराई। मनोज कुशवाहा, राकेश यादव, सुनील शर्मा, अर्पित चौहान, आकाश कुशवाहा, रजत कुशवाहा, प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। स्टेट बैंक में स्थित मंदिर सजाकर पूजा अर्चना की गई।