फोटो संख्या 04: ज्वेलर्स की दुकान का टूटा काउंटर व बिखरे पड़े जाएगा
- फोटो : ETAWAH
इटावा। कोतवाली के ठीक पीछे स्थित शाह ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर एक युवक ने तोड़फोड़ की। विरोध करने पर सराफ के साथ मारपीट की। लोगों को एकत्र होता देख युवक भाग निकला। सराफ ने युवक पर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी।
पोस्ती खाना मोहल्ला में काजी हफीजुल हसन नूरी की शाह ज्वैलर्स के नाम से कोतवाली के पीछे दुकान है। नूरी ने बताया कि दो माह पहले पत्नी हिना परवीन मोहल्ले में स्थित अपने मायके गई थी।
मंगलवार दोपहर उनका साला दुकान पर आया और अचानक तोड़फोड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। दुकान का काउंटर व टीवी तोड़ दिया। मदद के लिए शोर मचाने पर वह मौके से भाग निकला।
आरोप है कि दुकान से कुछ जेवर भी वह ले गया। कागजातों से मिलान करने के बाद गायब जेवरों के जानकारी हो सकेगी। बताया कि साले की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
इससे पहले भी तीन बार उस पर हमला हो चुका है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सराफ ने तहरीर दी, जिसमें कहा कि यह हमारा आपसी मामला है। कोई कार्रवाई नहीं चाहते है।