इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला खरगोली में एक युवती ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
नगला खरगोली निवासी मनोज की बहन वर्षा (20) बुधवार सुबह सोकर उठी। इसके बाद किसी बात से परेशान होकर उसने घर के बरामदे में पंखे के कुंडे पर साड़ी के सहारे फांसी लगा ली।
मौके पर पहुंची उसकी मां के शोर मचाने पर पहुंचे परिजन युवती को उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी नवरत्न गौतम ने बताया कि युवती के पिता की मौत हो चुकी है। उसका भाई मनोज किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। घर में मां-बेटी थी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।