सैफई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक निजी बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में चालक, परिचालक सहित करीब 30 यात्री घायल हो गए।
हादसा चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया गया। जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जबकि 21 घायलों का इलाज जारी है। बुधवार को यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ. रमाकांत यादव व मैनपुरी के एआरटीओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने हालचाल लिया।
आगरा से एक निजी बस मंगलवार रात 50 से अधिक सवारियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। देररात करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव कठफोरी के पास माइलस्टोन 82 के पास चालक मोहम्मद शोएब पुत्र अंसार निवासी सकीबिरता टोला थाना ढाका जिला चंपारण बिहार को अचानक झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
बस पलटते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे की सूचना पर सीओ करहल अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान, पीटीओ कौशलेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने घायल यात्रियों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा। हादसे में घायल सुपौल बिहार के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के ढपरखा निवासी अंकित (60) की मौत हो गई। जबकि 21 घायलों का उपचार मेडिकल यूनिवर्सिटी में चल रहा है।
बस में सवार थे अधिकांश मजदूर
हादसे के वक्त बस में अधिकांश मजदूर यात्रा कर रहे थे। यह धान की खेतों में काम करने के बाद अपने घर को जा रहे थे। घायलों ने बताया कि जब समय हादसा हुआ सभी लोग नींद में थे। हादसा कब और कैसे हुआ अब तक वह समझ नहीं सकें हैं। होश आने पर उन लोगों ने खुद को अस्पताल में पाया।
ये है मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती
लालगंज तिलाड़ी थाना छातापुर बिहार के सिगसूर राम, किन्नू राम, रितनाम सरदार, जीतू सरदार, अर्जुन सरदार, डोमी सरदार, वांरी, नरेश सरदार, गोपाल, कमलेश, गढ़ निर्दोल थाना नरपतगंज जिला अररिया बिहार निवासी मोहनमंडल, कृपा नंदन मंडल, अरविंद, उमा नंदन मंडल, वीरता टोला सभी थाना ढाका जिला पूर्वी चंपारण बिहार के मोहम्मद इम्तिहान, प्रवेश, गिरानंद और वाजीपुर थाना तिरवेनी जिला सूपोल बिहार के बलदेव राम और अनिल सरदार। बस चालक इश्तियाक भी घायल हुआ है।