फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में फिरोजाबाद पुलिस ने दबिश दी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार बबलू की तलाश में मंगलवार को फिरोजाबाद पुलिस ने बकेवर समेत जिले के कई स्थानों पर दबिशें दी। आरोपी न तो अपने घर में मिला और न ही करीबियों ने यहां। टीम देर शाम वापस फिरोजाबाद लौट गई।
विज्ञापन

शिकोहाबाद निवासी महिला अपनी और बहन की बेटी के साथ बदरपुर बॉर्डर से स्लीपर बस में बैठकर घर आ रही थीं। बस के कंडक्टर अंशू और खलासी बबलू ने उन्हें स्लीपर बस के अंदर केबिन में बुलाया। यहां बबलू और अंशू ने उसे शराब पिलाने का प्रयास किया।
जेवर टोल प्लाजा के पास चालक अनिल ने बस रोक दी और लोगों को फ्रेश होने के लिए कहा। पीड़िता का आरोप है कि जब वह फ्रेश होने नीचे गई। इसी दौरान अंशू ने उसकी बेटी को केबिन में बुलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

घटना के बाद बबलू नौहझील के पास बस से उतर कर भाग गया। जबकि मथुरा के मांट में अंशू बस से उतर कर फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर इटावा के लालपुरा दद्दाजी होटल निवासी अंशू यादव उर्फ आलोक को फिरोजाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जबकि बकेवर के फतेहपुर निवासी बबलू की तलाश में फिरोजाबाद पुलिस इटावा आई। पुलिस ने बबलू के साथ ही उसके करीबियों के घरों में चकरनगर व बकेवर क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें