फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के बाहर छात्रों व युवकों के बीच हुआ झगड़ा

विज्ञापन
कॉलेज के बाहर एकत्रित छात्र - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा बकेवर में लखना रोड स्थित जनता विद्यालय इंटर कॉलेज व बाबू राम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज के गेट के पास सोमवार दोपहर छात्रों व कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही छात्र व युवक भाग गए। इस बीच किसी ने मारपीट की कुछ फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी।
विज्ञापन

लखना रोड़ पर चौराहे से करीब तीन सौ मीटर आगे दो इंटर व एक डिग्री कॉलेज है। कॉलेजों के पास आए दिन छात्रों व कुछ युवकों के बीच किसी न बात पर मारपीट हो रहती है।
सोमवार दोपहर को भी लखना रोड पर जनता इंटर कॉलेज के छात्रों व कुछ युवकों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान मारपीट के फोटो किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिए। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक झगड़ा कर रहे छात्र व युवक भाग गए।
विज्ञापन

कॉलेज के पास मौजूद दुकानदारों का कहना है कि कॉलेज के पास झगड़ा आए दिन होता रहता है। कुछ युवक अपनी बाइक से स्टंट करते भी नजर आते है। वहीं कुछ शोहदे भी कॉलेज की छात्राओं पर छींटा कसी करते रहते है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि वे अभी दो दिन पूर्व आए है। जानकारी कर स्कूल के समय पर फोर्स को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें