फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत के पास पैर फिसलने से बंबा में गिरा किसान, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। थाना क्षेत्र के खुदायागंज में शुक्रवार की रात खेतों में पानी लगाने गया किसान पैर फिसलने से बंबा में गिर गया। शनिवार सुबह उसका शव पानी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

चंद्रपुरा निहालसिंह गांव निवासी श्यामपाल (42) का खेत खुदायगंज गांव में है। वह रात में खेतों में खड़ी फसल की सिंचाईं करने गया था। खेत में पानी न आते देख वह ईकरी माइनर के बंबा के पास पहुंचा।
जहां पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। इसके बाद वह पानी से बाहर नहीं निकल सका। शनिवार सुबह खेतों की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने उसका शव पानी पर उतराता देखा।
विज्ञापन

इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि किसान पैर फिसलने से बंबा में गिरने की आशंका है। परिजनों ने किसी तरह के आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें