रोडवेज बस अड्डा पर कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक
- फोटो : ETAWAH
इटावा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रेडक्रास सोसायटी, उप्र परिवहन निगम और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से मंगलवार को बस स्टेशन पर चालकों, परिचालकों व कार्यालय स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल, एआरटीओ बृजेश ने शिविर का शुभारंभ किया।
स्वास्थ्य परीक्षण में इटावा, मैनपुरी, औरैया, शिकोहाबाद, बेवर, फर्रुखाबाद, सैफई डिपो के चालकों और परिचालकों का स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण किया। इस दौरान 100 से अधिक कर्मियों की जांच की गई।
परिवहन कर्मचारियों को चश्मा लगाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गई। आरआई विवेक कुमार खरबार ने वीपी और शुगर की जांच करवाई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एमसी शर्मा, नीरज कुमार चौधरी कार्यालय सहायक प्रथम, रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन डॉ. केके सक्सेना, नीरज शर्मा, सचिव हरी शंकर पटेल, स्वास्थ प्रभारी भानु प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, मनोज तिवारी, मो. तस्लीम आदि उपस्थित रहे।