कोच अनुज कश्यप के साथ कराटे खिलाड़ी
- फोटो : ETAWAH
इटावा। मथुरा में बीएसए डिग्री कॉलेज स्पोर्ट्स हॉल में आयोजित रॉयल चैलेंजर कप, ऑल इंडिया ट्रेडिशनल शोतो काई कराटे चैंपियनशिप 2021 में इटावा के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते। ट्रेडिशनल शोतो काई कराटे फेडरेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, तमिलनाडु आदि राज्यों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में इटावा से 14-15 कैडेट आयु वर्ग में काता में धैर्य अग्रवाल ने रजत पदक जीता, जबकि 6-7 सब जूनियर आयु वर्ग में कुमिते में अनन्या ने कांस्य पदक जीता। 10-11 सब जूनियर आयु वर्ग में कुमिते में कनिष्क ने कांस्य पदक जीता। 11-12 सब जूनियर आयु वर्ग में कुमिते में इशू ने कांस्य पदक जीता। 18 प्लस सीनियर आयु वर्ग में 60 किलो ग्राम भार में कुमिते एवं 18 प्लस सीनियर आयु वर्ग में काता में संध्या सक्सेना ने कांस्य पदक जीता। ये सभी खिलाड़ी अपने कोच अनुज कश्यप 3 डिग्री ब्लैक बेल्ट जापान से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जीतने वाले खिलाड़ियों को भगवान दास ओझा, हरि शरण, राजकुमार यादव आदि ने शुभकामनाएं दीं हैं।