फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाचार पत्र विक्रेता के घर में एक लाख की चोरी

विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इकदिल। दौलतपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात समाचार पत्र विक्रेता के बंद मकान के गेट का ताला तोड़कर चोरों ने तीस हजार नगद, जेवर व अन्य समान चुरा लिया। पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी, लेकिन मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाने में जाकर दी।
विज्ञापन

दौलतपुर गांव निवासी रामनाथ के बेटे विजय प्रताप समाचार पत्र विक्रेता हैं। विजय ने बताया कि करीब 13 दिन पहले पत्नी का देहांत हो गया था। तब से वह इकदिल स्थित घर में मां-पिता के साथ रह रहे थे। दौलतपुर गांव के घर में ताला बंद था। बृहस्पतिवार की रात चोर घर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और तीस हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी, चांद की पायल, चांदी के पांच सिक्के व पीतल के बर्तन समेत करीब एक लाख का सामान ले गए।
शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों ने ताला टूटा देखकर सूचना दी। सूचना पुलिस को दी, लेकिन थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद चोरी की तहरीर थाने में जाकर दी। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें