फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों का झुंड देख भागे बच्चे, एक की कुएं में गिरने से मौत

विज्ञापन
मृतक मुकेश का फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इकदिल। थाना क्षेत्र बालमपुर गांव में बाग में खेल रहा छह साल का बच्चा बंदरों का झुंड देखकर भागा और 20 फीट गहरे कुएं में गिर गया। सूचना पाकर परिजन और आस-पास के लोग दौड़कर बाग में पहुंचे। मासूम के चाचा ने कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम मजदूर का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

बालमपुर गांव निवासी असर्फी लाल मजदूरी करते हैं। उनका इकलौता बेटा मुकेश घर से 60 कदम दूर स्थित बाग में आसपास के बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान बाग में बंदरों का एक झुंड पहुंच गया। यह देख सभी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे, तो मुकेश भी भागा। वह बाग में ही स्थित कुएं में भागते समय गिर गया। साथ खेल रहे बच्चे रोते-बिलखते हुए मुकेश और फिर अपने-अपने घर पहुंचे। परिजनों को मुकेश के कुएं में गिरने की जानकारी दी। यह सुनते ही अशर्फीलाल, उनके भाई अवनीश व आसपास के लोग कुएं की तरफ दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचकर अवनीश ने प्लास्टिक की रस्सी के सहारे भतीजे मुकेश को कुएं से निकालकर बाहर निकाला। इसके बाद उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकेश की मौत अचानक बंदरों के झुंड आ जाने पर कुएं में गिर जाने से हुई है। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अशर्फी लाल ने बताया कि उनकी दो बेटियां क्रमश: 10 व एक वर्ष की हैं। इकलौता बेटा मुकेश था। मुकेश की मौत की खबर सुनते ही मां किरण देवी समेत परिवार के अन्य लोग बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें