फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे से नीचे गिरा ट्रक, चालक-क्लीनर घायल

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर पलटा ट्रक - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 108 के पास बनी रेलिंग को तोड़ते हुए एक ट्रक बुधवार तड़के चार बजे नीचे नीमासई गांव के पास गिर गया। हादसे में चालक व क्लीनर घायल हो गए। पुलिस व यूपीडा के कर्मियों ने घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया।
विज्ञापन

फतेहपुर के थाना कल्यानपुर, कोरशम गांव निवासी ट्रक चालक हेमराज अपने साथी क्लीनर मलवा के सुल्तानपुर गांव के सोनू के साथ मंगलवार रात को गुवाहाटी से ट्रक में रबड़ के बंडल लादकर राजस्थान की ओर जा रहा था। चालक ने बताया कि बुधवार तड़के करीब चार बजे वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 108 के पास पहुंचे। जहां पर उसे झपकी आ गई और वह ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक अनियंत्रित हो गया और रेलिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे से नीचे नीमासई गांव के पास गिर गया।
हादसे में हेमराज व सोनू घायल हो गए। आवाज सुनकर नीमासई गांव के ग्रामीण मदद को दौड़े और पुलिस व यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रक से बाहर निकाला और सैफई पीजीआई में भर्ती कराया। साथ ही घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें