फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल ने कहा इंतजार की सीमा समाप्त अब युद्घ की बारी

विज्ञापन
प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। बस अब बहुत हो गया इंतजार, अब युद्ध की तैयारी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव फोन और मैसेज का कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। 12 अक्तूबर से वृंदावन की पावन भूमि से सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा शुरू करके यूपी विधानसभा चुनाव का जयघोष किया जाएगा। यह बातें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार रात पचराहा स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता में कहा कि श्रीकृष्ण की कर्मभूमि से उनकी रथयात्रा शुरू होगी। जिस तरह पांडवों ने महाभारत में केवल पांच गांव मांगे थे। उसी तरह हमने भी केवल अपने साथियों का सम्मान मांगा। मुझे सम्मान दो न दो, हमने बहुत कुछ पा लिया। अब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हूं। 22 नवंबर 2020 को यहां तक कह दिया था कि अगर यही इच्छा है तो चुनाव नहीं लड़ूंगा। उसका अभी तक जवाब नहीं आया। आज भी फोन और मैसेज किया कि बात कर लो, भाजपा को हराने के लिए सबको एकजुट होना जरूरी है। नेता जी के न चाहने के बाद भी मुझे सपा से अलग कर दिया गया। अब बात सिर्फ सम्मान की है। सब एक हो जाएंगे तो अखिलेश मुख्यमंत्री बन जाएंगे।
लखीमपुर खीरी की घटना पर कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। जिस राज्य में मंत्री पर हत्या के मुकदमे दर्ज हों तो बताओ वहां क्या हाल होगा। सरकार को ऐसे मंत्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सरकार ने उन्हें पीड़ित किसानों से मिलने लखीमपुर नहीं जाने दिया। गिरफ्तार करवा लिया। कार्यक्रम में बुनकर समाज के नेता फारूख अंसारी, मारूफ अंसारी, अब्दुल अंसारी, माबूद अंसारी आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें