भरथना में आयोजित बैठक के दौरान मौजूद प्रदेश अध्यक्ष अनुराग गुप्ता व अन्य
- फोटो : ETAWAH
भरथना। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने मंगलवार को संगठन की समीक्षा की। गिरधारीपुरा में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस ले और डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाए।
बैठक में जयवीर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, रामौतार को जिलाध्यक्ष इटावा सैनिक प्रकोष्ठ, तारा सिंह को जिलाध्यक्ष औरैया सैनिक प्रकोष्ठ, शिवम यादव को मंडल अध्यक्ष युवा, हेमंत यादव को जिलाध्यक्ष इटावा युवा, कुलदीप यादव को संरक्षक सहित अन्य लोगों को सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव यादव, अवनीश पाल, प्रदीप यादव, राजवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र यादव, अजय यादव , रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।