फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने जहां बतायी कम्युनिटी किचन वहां पड़ा मिला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित पछांयगांव की मढै़या, बसवारा गांव पहुंचा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें लोगों ने बताया कि यहां प्रशासन की कोई मदद नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि कम्युनिटी किचन प्राथमिक विद्यालय पछांयगांव में चल रहा है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल वहां पहुंचा तो वहां स्कूल में ताला लगा हुआ था। वहां से 2 किलोमीटर पहले लेखपाल चाय की चुस्कियां ले रहा था। जब उनसे पूछा गया यहां सरकारी किचन कहां चल रहा है तो उन्होंने बताया यहां कोई किचन नहीं चल रही। प्रधान से बात हुई तो उन्होंने बताया कि कम्युनिटी किचन की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

उनके साथ शहर अध्यक्ष पल्लव दुुबे, मोहम्मद राशिद खान, सेवादल के मुख्य संगठन कुलदीप शर्मा, सरवर अली, सुधीर शर्मा, रामवीर आदि लोग रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें