फोटो संख्या 21- सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहनों की चेकिंग करते परिवहन और यातायात विभाग के कर्मचा?
- फोटो : ETAWAH
इटावा। जनपद में सड़क सुरक्षा अभियान के चौथे दिन शहर के विभिन्न चौराहों पर सीट बेल्ट, हेलमेट एवं ड्राइव इन ड्रिकिंग करने वालों पर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान कोविड-19 से बचाव और सड़क सुरक्षा से संबंधित सड़क दुर्घटनाओं के वीडियों क्लिप को मोबाइल पर दिखाकर वाहन चालकों को जागरूक किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश यादव ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे विस्तृत रूप से बताया। हेलमेट सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग तथा वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बारिश के दौरान वाहनों के वाइपर, वाहन की सभी लाइटों को तथा ब्रेक एवं क्लच की नियमित जांच कराएं।
प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान कुल 93 वाहन चालकों के चालान किए गए। इस दौरान टीएसआई हरिओम शर्मा, जितेंद्र प्रवर्तन सिपाही आदि मौजूद रहे।