फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो पार्ट्स व्यापारी ने फांसी लगाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास हाईवे की सर्विस रोड किनारे रहने वाले आटो पार्ट्स व्यापारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के बरामदे में फांसी के फंदे पर मंगलवार को लटकता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन

नगला लायक गांव निवासी सुरेश कुमार का बेटा राहुल (32) आटो पार्ट्स का व्यापार करता था। उसकी नगर में ही दुकान थी। मंगलवार देर शाम गांव का एक युवक उसके घर पर खाना देने के लिए पहुंचा।
उसने ही राहुल का शव घर बरामदे में पंखे के कुंडे से लटका देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त राहुल घर में अकेला था। उसकी पत्नी दो बेटियों के साथ कुछ दिन पहले ही मायके गई थी।
विज्ञापन

तब से वहीं पर है। पुुलिस की सूचना पर पत्नी बच्चियों के साथ मौके पर पहुंची और पति से लिपट कर बिलख पड़ी। रिश्तेदारों ने उसे किसी तरह समझा कर शांत कराया। पुलिस के मुताबिक राहुल के आत्महत्या करने की वजह अभी साफ नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें