फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के चुनाव में हंगामा, चार आवेदन बीच से चले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। महेवा ब्लाक की ग्राम पंचायत निवाड़ी खुर्द में मंगलवार को राशन डीलर के लिए हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान जमकर हंगामा हुआ। आवेदकों व अफसरों में विवाद होने के चलते आवेदन करने वालों में चार लोग चुनाव प्रक्रिया के दौरान बीच से उठकर चले गए।
विज्ञापन

मौके की नजाकत देख अफसरों को पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद बाकी बचे दो आवेदकों के बीच चुनाव हुआ। जिसमें अफरोज बेगम 496 वोट पाकर चुनाव जीत गईं। राशन डीलरशिप उनके नाम कर दी गई।
भरथना तहसीलदार हरिशचंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार को गांव में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें छह सदस्यों ने आवेदन दिया। जिनमें ताज स्वयं सहायता समूह और सरस्वती स्वयं सहायता समूह से दो महिला सदस्य और राज नारायण, पवन कुमार, मोहम्मद राशिद, शिवमंगल ने आवेदन किए।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान आवेदकों ने चुनाव कराने आए अधिकारियों पर निष्पक्ष चुनाव न कराए जाने का आरोप लगाया। इस पर उनकी बहस होने लगी। अफसरों से विवाद के बाद चार आवेदक चुनाव छोड़कर चले गए।
इसके बाद केवल ताज स्वयं सहायता समूह की अफरोज बेगम के पक्ष में 192 महिलाओं और 304 पुरुषों ने समर्थन दिया। जबकि, सरस्वती स्वयं सहायता समूह के समर्थकों ने चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही उसका बहिष्कार किया।
इस तरह ताज स्वयं सहायता समूह की अफरोज बेगम 496 वोट पाकर राशन डीलर के चुनीं गईं। इस दौरान बीडीओ महेवा राजेश मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार, एडीओ पंचायत श्याम वरन, किशन कुमार, शैलेंद्र, अहेरीपुर चौकी प्रभारी संजय सिंह, महेवा चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार आदि रहे।
इधर, शाम करीब छह बजे 200 से ज्यादा महिलाएं व पुरुष ब्लाक कार्यालय पहुंची और विधायक सावित्री कठेरिया को पूरा मामला बताया। महिलाओं ने विधायक को ज्ञापन देकर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की मांग की।
सरस्वती समूह की सरोज कुमारी व उमा देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राशन डीलर चुनाव ब्लाक व तहसील के अधिकारियों ने मिलीभगत करते हुए एक तरफा करा दिया। इसे निरस्त कराया जाए।
ज्ञापन देने वालों में अनीता, राम कांति, मीनू, सुधा देवी, रानी देवी, लज्जावती, शांति, विमला व रामबेटी समेत तमाम महिलाएं व पुरुष शामिल रहे। विधायक ने मामले की जांच कराए जाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें