सैफई हवाई पट्टी पर कार्यकताओं से मिलते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : ETAWAH
सैफई (इटावा)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार की शाम सैफई पहुंच गए। भदोही से प्राइवेट प्लेन से वे सायं 5 बजे सैफई हवाई पट्टी पर उतरे।
हवाई पट्टी पर पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ताओं की कुशलक्षेम पूछी। सभी से विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने की सपा की सरकार बनने से ही बेरोजगारों, किसानों, गरीबों, अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी वर्गों का भला होगा। अखिलेश सोमवार सुबह अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद आगरा एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे।