फोटो संख्या 11- आप के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता का स्वागत करते कार्यकर्ता
- फोटो : ETAWAH
ऊसराहार। आम आदमी पार्टी के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता का मंगलवार को ताखा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी इटावा की तीनों सीटों पर मजबूती से लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने अभी से तीनों सीटों पर प्रत्याशियों का चयन कर दिया है। जसवंतनगर से अनीता यादव और भरथना सुरक्षित सीट से संतोष दोहरे को प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
स्वागत करने वालों में जिला सचिव मोहनीश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष सचिव शशी बिंद यादव, इटावा सदर विधानसभा प्रत्याशी अजब सिंह यादव के अलावा राजू यादव, आशीष कुमार, राजेंद्र यादव, रामेश्वर दयाल शामिल रहे। इस दौरान राधा कृष्ण दोहरे, मुनेश यादव, राजवीर यादव, बंटी पाल, राम सिंह कठेरिया, मोहन सिंह यादव, संजय यादव व हरिकेश आदि मौजूद रहे।