फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन न करने से होती हैं दुर्घटनाएं

विज्ञापन
फोटो संख्या 02- सैफई में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली गई रैली - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में स्वैच्छिक जन भागीदारी बहुत जरूरी है। सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जरा की लापरवाही जान की दुश्मन बन सकती है।
विज्ञापन

सुरक्षित वाहन चलाना व जागरूकता ही आपकी तथा दूसरों की जान बचा सकता है। यह बात मंगलवार को सैफई में निकाली गई जागरूकता रैली में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.डॉ.रमाकांत यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। हर साल भारत में हजारों लोग सड़क दुर्घटनाओं में सिर की गंभीर चोट यानी ट्रॉमेटिक ब्रेन इंजरी का शिकार बनते हैं। जो अपनी जान गवां बैठते हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते या उस पर बैठते समय हेलमेट पहने और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें, तो काफी हद तक हम सुरक्षित हो सकते है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समग्र प्रभारी कोविड व नॉन कोविड अस्पताल डॉ. एसपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, डॉ. ज्योति बाला, सुनीता देवी व जयपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें