फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मेडिकल कॉलेज में खरीद कर पीना पड़ रहा पानी

Sat, 26 Aug 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 03:::सैफई में पीजीआई के गेट नं.02 के पास लगा खराब हैंडपंप। संवाद
विज्ञापन

फोटो 04::::सैफई में पीजीआई चौकी के पास लगा खराब हैंडपंप। संवाद


विश्वविद्यालय परिसर में लगे तीनों हैंडपंप खराब
संवाद न्यूज एजेंसी

सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय आने वाले मरीजों व तीमारदारों को पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। हाल यह है कि परिसर के तीनों हैंडपंपों से करीब महीने भर से गंदा पानी निकल रहा है। इन्हें ठीक नहीं कराए जाने से लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में पीजीआई चौकी स्थित गेट नंबर दो, ऑक्सीजन प्लांट व शवगृह के पास लगे हैंडपंप से करीब महीने भर से गंदा पानी निकल रहा है। इमरजेंसी ट्रामा सेंटर ओपीडी में लगभग 800 से अधिक मरीज भर्ती रहते हैं। जबकि उनके साथ एक तीमारदार रहता है। इनके अलावा अन्य लोगों को बाहर ही रहना पड़ता है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। लोगों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सैफई निवासी अजय कुमार ने बताया कि मरीज को दिखाने आए थे। प्यास लगने पर हैंडपंप पर गए, जो खराब है। मजबूरी में पानी की बोतल खरीदनी पड़ी। शुक्रवार को धूप रहने पर गर्मी भी बहुत है। कहा कि ज्यादातर लोग ग्रामीण और दूसरे क्षेत्रों से आते हैं जो पानी खरीदकर नहीं पी सकते। ऐसे लोगों की दिक्कतों को दूर किया जाना जरूरी है।
गांव मुचहरा निवासी कन्हैया ने बताया कि यहां लगा हैंडपंप लगभग एक महीने से खराब है। विश्वविद्यालय प्रशासन सही नहीं कर रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन को खराब हैंडपंप सही कराने चाहिए। जिससे लोगों को गर्मी में पानी के लिए भटकना न पड़े। शवगृह के पास लगा हैंडपप गंदा पानी से दे रहा उसे भी सही कराएं।
विज्ञापन

वर्जन

हैंडपंप खराब होने की जानकारी मिली है। संबंधित अवर अभियंता को सभी हैंडपंप सही कराए जाने के लिए बोल दिया है। जल्द ही पानी की समस्या दूर हो जाएगी।-प्रोफेसर एसपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें